नॉलेज

जब एक स्याह रात को प्रेस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंध और काट दिए टेलीफोन; जानें आज का इतिहास

28 June History: जून के महीने को भारत के राजनीतिक इतिहास में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। आज ही दिन भारत में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगाये। हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के समाचार-प्रतिनिधियों को भारत से जाने के लिए कह दिया गया।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए थे।
  • 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया।
  • 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए।

28 June History: जून के महीने को भारत के राजनीतिक इतिहास में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया, साथ ही आजाद भारत में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगाये।

आलम यह था कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए। 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए।

हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के समाचार-प्रतिनिधियों को भारत से जाने के लिए कह दिया गया। रॉयटर सहित अन्य एजेंसियों के टेलेक्स और टेलीफोन काट दिए गए।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1651: पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।

1776: अमेरिकी क्रांति: अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।

1787: ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।

1838 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।

1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।

1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।

1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।

1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की सराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।

1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।

1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव (PV Narasimha rao) का जन्म।

1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरूआत की।

1940: बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।

1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या। ।

1975: भारत में आपातकाल (Emergency in India) के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।

1981 : चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।

1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।

1986: मिजो नेशनल फ्रंट (Mizo National Front) के साथ समझौता, लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।

1986: केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।

1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।

1996: भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी (Gaza City) में अपना मिशन खोला।

1999 : रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

2003 : इजराइल-फलस्तीन (Israeli–Palestinian conflict) पश्चिम एशिया में खून-खराबा रोकने के लिए कदम उठाने पर सहमत।

2004 : अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को बागडोर सौंपी।

2005 : रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर (Nuclear Reactor) बनाने की घोषणा।

2010 : हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। इन डिब्बों से विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के टकराने से 149 यात्रियों की मौत और 100 से अधिक घायल हो गए।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article