नॉलेज

किस अनुच्छेद के तहत देश में लागू हुआ था आपातकाल? जानें आज की तारीख का इतिहास

25 June History: इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था। आज ही के दिन 1950 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

25 June History: इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल (Emergency in India) लागू था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया (North Korea-South Korea War) के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म।

1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (Congress Govt) की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों (Iran Presidential Polls) में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा।

2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्‍सन की मृत्यु।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article