नॉलेज

जब संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मिली थी मंजूरी और 50 देशों ने लगाई मुहर; जानें आज की तारीख का इतिहास

26 June History: इतिहास के पन्नों में झांके तो हर तारीख का अपना एक अलग इतिहास है और वो दूसरी अन्य तारीख से खास है। ऐसे में 26 जून हमें संयुक्त राष्ट्र की याद दिलाया है, क्योंकि इसी दिन अन्तरराष्ट्रीय संगठन के घोषणापत्र को स्वीकार किया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • संयुक्त राष्ट्र औपचारिक रूप से 1945 को वजूद में आया था।
  • समय के साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का हुआ विस्तार।
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

26 June History: संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है। संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। यह अन्तरराष्ट्रीय संगठन औपचारिक रूप से 24 अक्टूबर, 1945 को वजूद में आया, लेकिन इसके घोषणापत्र को उसी वर्ष 26 जून को स्वीकार किया गया और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

आने वाली पीढ़ियों को युद्ध की आग से बचाना और हर परिस्थिति में मानव अधिकारों की रक्षा करना इस संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल था, लेकिन वक्त गुजरने के साथ साथ संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार होता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।

1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

1982 : एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।

2000 : बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।

2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।

2004 : मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।

2022 : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,739 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,83,973 हुई ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article