नॉलेज

चंद्रमा तक पहुंचे 24 लोग, लेकिन चांद पर सिर्फ 12 ने ही रखे कदम; क्या रहीं वजहें?

यह सभी मिशन 1968 से 1972 के बीच NASA के Apollo कार्यक्रम के तहत पूरे हुए। पहली बार 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन ने Apollo 11 मिशन के दौरान चांद पर कदम रखा था।

Image

चंद्रमा तक पहुंचे 24 लोग पर सिर्फ 12 ने ही रखे कदम (फाइल फोटो:NASA)

चंद्रमा (Moon) को लेकर तमाम कहानियां और मिथ सामने आते रहते हैं और चांद की यात्रा को लेकर नासा (NASA) के अभियानों की चर्चा होती रहती है। चांद की यात्रा की कोशिश तो करीब 24 बार की गई पर सफलता आधी ही मिली। चंद्रमा तक पहुंचने का मानव इतिहास बेहद रोमांचक रहा है यानी अब तक कुल 24 इंसान चंद्रमा की ओर गए हैं ये सभी NASA के Apollo Missions (1968–1972) के दौरान गए थे

बता दें नासा के अपोलो कार्यक्रम के तहत कुल 12 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की सतह पर चले हैं। ये सभी पुरुष थे। इसके अलावा, कुल 24 लोगों ने पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा की है (जिसमें वे 12 लोग भी शामिल हैं जो सतह पर उतरे), जबकि बाकी ने चंद्रमा की कक्षा (Orbit) में चक्कर लगाया।

यह सभी मिशन 1968 से 1972 के बीच हुए पूरे

यह सभी मिशन 1968 से 1972 के बीच NASA के Apollo कार्यक्रम के तहत पूरे हुए। पहली बार 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज़ एल्ड्रिन ने Apollo 11 मिशन के दौरान चांद पर कदम रखा, जो मानव इतिहास की एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। इसके बाद Apollo 12, 14, 15, 16 और 17 मिशनों में भी अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की सतह पर उतरकर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए।

NASA Apollo Mission

NASA Apollo Mission

हर मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल

हालांकि हर मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल होते थे, लेकिन उनमें से एक अंतरिक्ष यान में ही चंद्रमा की कक्षा में रहता था, जबकि बाकी दो सतह पर उतरते थे। यही कारण है कि 24 लोगों के चंद्रमा तक पहुंचने के बावजूद केवल 12 ही चांद पर उतर सके। अब तक चंद्रमा पर 12 लोग गए हैं। ये सभी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे और उन्होंने NASA के Apollo Missions के तहत चंद्रमा पर कदम रखा।

Moon Travel

Moon Travel

ये अंतरिक्ष यात्री और उनके मिशन इस प्रकार हैं-

नील आर्मस्ट्रांग (अपोलो 11-1969): चांद पर पहला कदम रखने वाले इंसान

बज़ एल्ड्रिन (अपोलो 11-1969): चांद पर चलने वाले दूसरे इंसान

पीट कॉनराड (अपोलो 12-1969)

एलन बीन (अपोलो 12-1969)

एलन शेफर्ड (अपोलो 14-1971): चांद पर गोल्फ खेलने वाले

एडगर मिशेल (अपोलो 14-1971)

डेविड स्कॉट (अपोलो 15-1971)

जेम्स इरविन (अपोलो 15-1971)

जॉन यंग (अपोलो 16-1972): दो बार चंद्रमा के मिशन पर जाने वाले

चार्ल्स ड्यूक (अपोलो 16-1972)

यूजीन सेर्नन (अपोलो 17-1972): चांद पर चलने वाले अंतिम व्यक्ति

हैरिसन श्मिट (अपोलो 17-1972): चांद पर जाने वाले पहले वैज्ञानिक

NASA Apollo Mission

NASA Apollo Mission

1972 के बाद से अब तक कोई भी इंसान चंद्रमा पर नहीं गया

1972 में Apollo 17 मिशन के बाद से अब तक कोई भी इंसान चंद्रमा पर नहीं गया है, लेकिन अब एक बार फिर से चंद्र मिशनों की तैयारी तेज हो चुकी है। ये सभी अंतरिक्ष यात्री अपोलो कार्यक्रम की विभिन्न उड़ानों के दौरान चंद्रमा पर उतरे और चंद्रमा की सतह का अन्वेषण किया। अपोलो 17 आखिरी मानवयुक्त मिशन था जो चंद्रमा पर गया। आने वाले वर्षों में इंसानों के दोबारा चांद पर जाने की संभावना जताई जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article