कानपुर हिंसा : सपा के दो विधायकों ने छोड़ा निजाम कुरैशी का वाट्सअप ग्रुप, होते थे हिंदू विरोधी चैट्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 02:07 PM IST

Kanpur violence update: टाइम्स नाउ नवभारत ने खबर दिखाई थी कि कैसे इस ग्रुप में हिंदू विरोधी बातें कही जा रही हैं। कानपुर में जो हिंसा हुई उसे लेकर भी प्लान बनाया जा रहा था। चैनल की ओर से खबर दिखाए जाने के बाद सपा के दोनों विधायकों ने अब इस ग्रुप को छोड़ दिया है।

Kanpur violence : कानपुर हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी का कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता एवं कानपुर हिंसा के आरोपी निजाम कुरैशी ने वाट्सअप पर एक ग्रुप बनाया था। टाइम्स नाउ नवभारत ने खबर दिखाई है कि कैसे इस ग्रुप में हिंदू विरोधी बातें कही जा रही हैं। कानपुर में जो हिंसा हुई उसे लेकर भी प्लान बनाया जा रहा था। चैनल की ओर से खबर दिखाए जाने के बाद सपा के दोनों विधायकों अमिताभ वाजपेयी और इरफान सोलंकी ने इस ग्रुप को छोड़ दिया है। ग्रुप में जारी हिंदू विरोधी एवं हिंसा से जुड़ी बातों पर दोनों विधायक चुप थे। इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस ग्रुप में बार-बार ये कहा गया है कि हिंदुओं की दुकानों से समान नहीं खरीदना है। इस ग्रुप में साजिशें की जा रही थीं। यही नहीं एसपी के ये दोनों विधायक कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के साथ तस्वीर में नजर आए हैं। 

खबर दिखाए जाने के बाद 
टाइम्स नाउ नवभारत ने खबर दिखाई थी कि कैसे इस ग्रुप में हिंदू विरोधी बातें कही जा रही हैं। कानपुर में जो हिंसा हुई उसे लेकर भी प्लान बनाया जा रहा था। चैनल की ओर से खबर दिखाए जाने के बाद सपा के दोनों विधायकों ने अब इस ग्रुप को छोड़ दिया है। इस ग्रुप में ये कहा गया है कि हिंदुओं की दुकानों से समान नहीं खरीदना है। इस ग्रुप में साजिशें की जा रही थीं। यही नहीं एसपी के ये दोनों विधायक कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के साथ तस्वीर में नजर आए हैं। अमिताभ वाजपेयी ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें पता ही नहीं है कि वह कितने वाट्सअप ग्रुप में हैं। हालांकि, इस ग्रुप के वे एडमिन बने हुए थे। अब सपा की तरफ से डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। 

ग्रुप को लेफ्ट कर गए दोनों नेता
कुरैशी वाट्सअप पर 'टीम निजाम कुरैशी' नाम से ग्रुप चलाता था। इस ग्रुप में हिंदू विरोधी और हिंसा भड़काने की बातें कही गई हैं। खास बात यह है कि विधायक अमिताभ वाजपेयी एवं इरफान सोलंकी दोनों इस ग्रुप के एडमिन थे। टाइम्स नाउ नवभारत ने जब इनकी पोल खोली तो ये दोनों नेता इस ग्रुप को लेफ्ट कर गए।    
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!