Kanpur Triple Murder:अब लाशें नहीं गिनना है...डॉक्टर ने की पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या, लिखा- ओमिक्रॉन सभी को मार डालेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2021, 04:17 PM IST

Kanpur Triple Murder News:कानपुर में एक डॉक्टर ने पत्नी समेत दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है घर से बरामद नोट में डिप्रेशन के चलते घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

Kanpur Triple Murder:अब लाशें नहीं गिनना है...डॉक्टर ने की पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या, लिखा- ओमिक्रॉन सभी को मार डालेगा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां एक डॉक्टर ने अपनी ही पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या कर दी बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से और बेटे-बेटी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया खास बात ये कि इस डॉक्टर ने तीनों हत्याओं की खबर वॉट्सएप मैसेज कर अपने भाई को दी और इसके बाद ये सिरफिरा डॉक्टर मौके से फरार हो गया। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस को मौके से मिली डायरी में लिखा है, 'अब और कोविड नहीं,  ये कोविड सबको मार डालेगा अब लाशें नहीं गिननी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

गौर हो कि इस हत्यारे डॉक्टर का नाम सुशील सिंह है वो अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर और बेटी खुशी के साथ वहां के एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहते थे,  डॉक्टर की पत्नी जूनियर हाईस्कूल में टीचर थी बेटी खुशी 10वीं की छात्रा थी।

दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए

शुक्रवार शाम डॉक्टर सुशील ने अपने छोटे भाई को व्हाट्सएप मैसेज किया इसमें लिखा कि भाई पुलिस को बता दो कि मैंने डिप्रेशन में चंद्रप्रभा, शिखर, खुशी को मार दिया है, इस मैसेज के बाद जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

पुलिस को घटना स्थल से एक डायरी मिली है। जिसमें डॉक्टर सुशील ने लिखा है कि कोविड हम सबको मार देगा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था, 

अब और लाशें नहीं गिननी हैं....

पुलिस के डीसीपी वेस्ट के मुताबिक डिविनिटी अर्पाटमेंट में हत्या की सूचना मिली थी। हत्या करने वाला डॉक्टर है, और उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की है मौके से एक नोट मिला है, जिसमें घटना से संबधित बातें लिखी हैं। कमरे से मिली डायरी में लिखा है- 'अब और कोविड नहीं, यह ओमिक्रॉन अब सभी को मार डालेगा, अब और लाशें नहीं गिननी हैं...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!