जॉब्स

MPPSC MO Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के 690 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

MPPSC MO Recruitment 2024

MPPSC MO Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर ह। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

MPPSC MO Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में मेडिकल ऑफिसर के 690 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 96 पद, ओबीसी के लिए 96 पद, ईडब्ल्यूस के लिए 61 पद, एससी के लिए 57 पद और एसटी के लिए 380 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

MPPSC MO Vacancy 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन होना चाहिए।

MPPSC MO Application Date: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करन होगा। जबकि, अन्य और राज्य के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article