DSSSB Teacher Recruitment 2023, Delhi Teacher Recruitment 2023: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) को सरकारी स्कूलों में भर्ती का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हर साल शिक्षकों के खाली पदों को भरने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन ना करने वाले अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने भर्ती का आदेश दिया है
Delhi Teacher Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के लगभग 26000 खाली पदों को भरा जाएगा। दिल्ली सरकार के वकील अवनीश अहलावत ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालिक स्कूलों में 20,557 शिक्षकों के पद खाली हैं। वहीं, नगर निगम के वकील ने बताया कि MCD के अंतर्गत स्कूलों में 5750 पद खाली हैं।
Delhi Shikshak Bharti 2023: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB अब सरकारी टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करने जा रहा है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2023: कैसे होगा चयन
दिल्ली में सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के अलावा बी.एड की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके साथ ही सीटीईटी प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक है। दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
