Teena Dabi : 'तुम्हारी दी हुई मुस्कान मैं पहन रही हूं', जानें IAS टीना डाबी ने ऐसा क्यों लिखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 08:26 AM IST

IAS Teena Dabi News : टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की ओर से अपनी शादी की घोषणा किए जाने के बाद लोग इस जोड़े को बधाइयां देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर टीना काफी सक्रिय हैं। इंस्टग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर हैं।

Teena Dabi : 'तुम्हारी दी हुई मुस्कान मैं पहन रही हूं', जानें IAS टीना डाबी ने ऐसा क्यों लिखा
Photo Credit: Instagram

Teena Dabi News : यूपीएसएसी टॉपर टीना डाबी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट से दी है। रिपोर्टों के मुताबिक टीना 22 अप्रैल को प्रदीप गवांडे से शादी करेंगी। प्रदीप भी आईएएस अफसर हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी जयपुर में एक होटल से  होगी। टीना ने साल 2016 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। दोनों साल 2020 में आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग हो गए। टीना-अतहर की शादी सुर्खियों में रही थी। 

टीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
टीना ने इंस्टाग्राम पर अपने होने वाले पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'तुमने जो मुस्कान दी है उसे मैं पहन रही हूं।' प्रदीप तीन साल टीना से सीनियर हैं। वह 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। महाराष्ट्र से आने वाले प्रदीप आईएएस बनने से पहले डॉक्टर थे। उनके पास एमबीबीएस की डिग्री भी है। रिपोर्टों की मानें तो प्रदीप उम्र में टीना से करीब 13 साल बड़े हैं। टीना ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट 'मंगेतर' के साथ की  है। प्रदीप ने लिखा है कि 'हम साथ-साथ।'

IAS टीना डाबी और अतहर की लव स्टोरी हुई खत्म, कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर


टीना की छोटी बहन भी आईएएस
टीना और प्रदीप की ओर से अपनी शादी की घोषणा किए जाने के बाद लोग इस जोड़े को बधाइयां देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर टीना काफी सक्रिय हैं। इंस्टग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर वह नियमित रूप से अपने जीवन के बारे में बातें साझा करती रहती हैं। उनकी छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस अधिकारी हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!