देश

ज्योति मल्होत्रा का हो सकता है साइकोलॉजिकल टेस्ट, जासूसी के मामले में गिरफ्तार है यूट्यूबर

दानिश से ज्योति की बातचीत के चैट्स और उसके पाकिस्तान यात्राओं का सारा ब्यौरा ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक गजेट्स में दर्ज है। दो-तीन दिनों में ज्योति के फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी। एजेंसियों को उम्मीद है कि इसके बाद चीजें और साफ हो जाएंगी।

Image

पुलिस की हिरासत में है यूट्यबर ज्योति मल्होत्रा।

Youtuber Jyoti Malhotra : जासूसी के मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का साइकोलॉजोकल टेस्ट हो सकता है। दरअसल जांच में ये सामने आया है कि ज्योति को लक्जरी जीवन पसंद था और उसने यह सब अपनी शौक पूरी करने के लिए किया। ये भी पता चला कि ज्योति मल्होत्रा को जब सम्मान मिलता था तो उसे खुशी होती थी इसी का फायदा दानिश ने भी उठाया और उसके जरिए सूचनाएं एकत्र कीं।

लग्जरी लाइफ की शौकीन है ज्योति

साइकोलॉजिकल टेस्ट के जरिए एजेंसियां ये जानना चाहेंगी कि कौन-कौन सी ऐसी बातें हैं जो ज्योति अभी भी छिपा रही है और कितने और किरदार ज्योति के साथ जुड़े हैं। ज्योति को लग्जरीलाइफ का शौक था और वह लग्जरीलाइफ जी भी रही थी लेकिन अब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद हिरासत में उसे काफी तकलीफ भी हो रही है।

चैट का ब्योरा मोफाइल फोन में

ज्योति के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स की आंशिक फोरेंसिक रिपोर्ट यानी शुरुआती रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को मिली है। हालांकि ये रिपोर्ट आंशिक है। अभी ज्योत्ति के मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स की पूरी फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द हरियाणा पुलिस को मिलेगी। दानिश से ज्योति की बातचीत के चैट्स और उसके पाकिस्तान यात्राओं का सारा ब्योरा ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक गजेट्स में दर्ज है। दो-तीन दिनों में ज्योति के फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी। एजेंसियों को उम्मीद है कि इसके बाद चीजें और साफ हो जाएंगी।

महाकाल मंदिर की यात्रा के बारे में पूछताछ

इससे मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम ने जासूसी के संदेह में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से उसके उज्जैन महाकाल मंदिर की यात्रा के संबंध में हरियाणा में पूछ्ताछ की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फिलहाल हरियाणा के हिसार में पुलिस की हिरासत में है।

जासूसी मामले में 12 लोग गिरफ्तार

मल्होत्रा उन 12 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पिछले दो हफ्तों में जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं को उत्तर भारत में पाकिस्तान से जुड़े सक्रिय जासूसी नेटवर्क की मौजूदगी का संदेह है। उज्जैन में भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पिछले साल अप्रैल में ज्योति के जाने की सूचना मिलने के बाद मध्यप्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम उससे पूछताछ करने के लिए हरियाणा गई थी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article