देश

तमिलनाडु में युवाओं ने 'विजय' को बनाया स्टार, क्या बंगाल में बदला यूथ वोट का खेल?

Bengal election youth voters role: इस बार के चुनावी माहौल में एक दिलचस्प ट्रेंड उभरकर सामने आया है और वो युवा मतदाताओं की भूमिका। खासकर तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की एंट्री ने इस चर्चा को और बढ़ाया।

Image

तमिलनाडु में युवाओं ने 'विजय' को बनाया स्टार, क्या बंगाल में बदला युवा वोट का खेल?

Tamil Nadu Vijay TVK youth support: 4 मई यानी चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट का दिन। रुझान आने शुरू हो गए हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC सरकार बनाते नहीं दिख रही है। वहीं, तमिलनाडु में TVK पार्टी ने सभी को चौंका दिया। राज्य में AIADMK और DMK का दबदबा रहा है, लेकिन नई पार्टी और नए लोगों ने तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर किया है। सवाल ऐसे में यह कि क्या तमिलनाडु में युवा वोट ने असर डाला? और क्या बंगाल में युवाओं की भूमिका पर सवाल है?

इस बार के चुनावी माहौल में एक दिलचस्प ट्रेंड उभरकर सामने आया है और वो युवा मतदाताओं की भूमिका। खासकर तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की एंट्री ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी को जो समर्थन मिलता दिख रहा है, उसे केवल पारंपरिक राजनीति से नहीं जोड़ा जा सकता। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि युवा वोटर्स का झुकाव, सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ और 'नए विकल्प' की तलाश ने इस उभार में अहम भूमिका निभाई है।

हालांकि, यही तस्वीर पश्चिम बंगाल में उतनी सीधी नहीं दिखती। यहां मुकाबला अभी भी कई स्तरों पर लड़ा जा रहा है, नेतृत्व, संगठन, स्थानीय मुद्दे और राजनीतिक ध्रुवीकरण सभी फैक्टर साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना आसान नहीं कि युवा वोट किसी एक पक्ष को निर्णायक बढ़त दिला रहा है। हां, इतना जरूर है कि पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाता हर पार्टी की रणनीति के केंद्र में आ चुके हैं।

युवा वोट महत्वपूर्ण, लेकिन हर राज्य में असर अलग

दो अलग-अलग राज्यों की यह तस्वीर एक बात साफ करती है, युवा वोट अब नजरअंदाज करने वाली ताकत नहीं रहा, लेकिन उसका असर हर जगह एक जैसा नहीं होता। कहीं वह नई राजनीति को जन्म देता है, तो कहीं पुराने समीकरणों के बीच अपनी जगह तलाशता नजर आता है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article