देश

'GenZ संविधान को बचाएंगे...', 'वोट चोरी' पर PC के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान

Vote Theft Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पर चुनाव आयोग का जवाब भी आया, लेकिन शाम होते-होते एक ऐसा पोस्ट किया जिससे सियासी भूचाल आना लगभग तय है। दरअसल, उन्होंने GenZ से लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Vote Theft Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसको लेकर पूरे दिन सियासी भूचाल मचा रहा। इस दौरान चुनाव आयोग का भी जवाब आया, लेकिन शाम होते-होते राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर बवाल मचना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने युवाओं, छात्रों और GenZ से अपील की कि वह संविधान की रक्षा करें। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''देश के Yuva, देश के Students, देश की GenZ, संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!''

इससे पहले, राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए मतदाता सूचियों से ‘‘कांग्रेस समर्थक मतदाताओं’’ के नाम हटाए जाने का विषय उठाया और आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’’ तथा ‘‘वोट चोरों’’ की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीईसी को ‘‘बहाने बनाना’’ बंद करके कर्नाटक की सीआईडी को ‘वोट चोरी’ का सबूत सौंपना चाहिए।

चुनाव आयोग का आया जवाब

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार करार दिया। आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article