देश

29 अप्रैल को पीएम मोदी का यूपी दौरा, सीएम योगी आज तैयारियों का लेंगे जायजा

CM Yogi Hardoi Visit: यूपी के हरदोई में 29 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ आज तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लेंगे।

Image

मल्लावां में उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर, मौके का लेंगे जायजा (PTI File Photo)

CM Yogi Hardoi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज हरदोई दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे 29 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य गंगा एक्सप्रेसवे के पास होने वाली जनसभा स्थल (Ganga Expressway rally) का जायजा लेना है, ताकि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम करीब 4 बजे मल्लावां क्षेत्र में उतरेगा। वहां पहुंचकर वे सबसे पहले जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों की स्थिति को समझेंगे। इस दौरान आसपास के इलाकोंं में भी सुरक्षा टाइट रहेगी।

सीएम योगी अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा का लेंगे जायजा

इसके बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच की तैयारी और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रशासन इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की कमी न रहे। कार्यक्रम स्थल (Narendra Modi rally) पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासन और स्थानीय अधिकारी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर दे रहे ध्यान

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर यह जनसभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसलिए प्रशासन और स्थानीय अधिकारी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री का दौरा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो मुख्यमंत्री का यह दौरा तैयारियों की समीक्षा के लिए अहम माना जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 29 अप्रैल का कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article