देश

महिला आरक्षण अब बन गया कानून, नोटिफिकेशन जारी; नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 29, 2023, 05:41 PM IST

Women Reservation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में कानून बन गया है। अब इसके अधिनियम बन जाने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

Image

महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी (फोटो- भारत सरकार)

Women Reservation: लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद अब महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानूनी रूप से अस्तित्व में आ गया है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

कब लागू होगा महिला आरक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में कानून बन गया है। अब इसके अधिनियम बन जाने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। हालांकि आरक्षण नई जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाएगा।संसद के एक विशेष सत्र में, महिला आरक्षण विधेयक को इसी महीने लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था।

दो सांसदों ने किया था विरोध

इस ऐतिहासिक बिल का केवल दो सांसदों ने संसद में विरोध किया था। दोनों ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के थे। ओवैसी का मानना है कि इस कानून से सिर्फ सवर्ण महिलाओं का उत्थान होगा, क्योंकि मुस्लिम महिला प्रतिनिधियों के लिए इसमें कोई आरक्षण नहीं है। वहीं कांग्रेस ने बिल का समर्थन करते हुए इसमें ओबीसी आरक्षण की मांग की। साथ ही संसद में इसके पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद भी इसे लागू होने में लगने वाले लंबे समय पर सवाल उठाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!