देश

Karnataka Congress Govt: कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार? डीके शिवकुमार का दावा- रची जा रही साजिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 24, 2023, 11:18 PM IST

Karnataka Congress Govt: अब डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए साजिश रची जा रही है। इसके लिए उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा को लिए इसके लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बाहर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।

Image

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश- डीके शिवकुमार (फोटो- DKShivakumar.official)

Karnataka Congress Govt: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन अब इसके गिरने के बात होने लगी है। ये बात कांग्रेस के ही नेता की तरफ से सामने आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला था और सिद्धारमैया सीएम बने थे। सीएम पद की रेस में पिछड़ने के बाद डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद से संतोष करना पड़ा था।

डीके शिवकुमार का दावा

अब डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए साजिश रची जा रही है। इसके लिए उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा को लिए इसके लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बाहर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब डीके शिवकुमार से पूछा गया कि क्या कर्नाटक सरकार को गिराने की कोई साजिश रची जा रही है तो उन्होंने कहा- "हम भी देखेंगे। हमारे पास भी कुछ सूचना है। यह योजना सिंगापुर में बनाई गई है क्योंकि यह संदेह है कि अगर इसे बेंगलुरु में क्रियान्वित किया जाएगा तो यह योजना सामने आ जाएगी। यह उनकी रणनीति है। बेंगलुरु में कुछ करने के बजाय, वे यह सब बाहर ही कर रहे हैं।"

मंत्री ने किया समर्थन

राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा ने शिवकुमार के दावे का समर्थन किया। उन्होंने कहा- "उसने (भाजपा ने) कई निर्वाचित सरकारें गिरायी हैं। इस पृष्ठभूमि में हमें सावधान रहना होगा। उसे (भाजपा को) अच्छे -बुरे का अहसास नहीं है। उसने जो भी अलोकतांत्रिक गतिविधियां की हैं, वे सभी हमारे सामने हैं और उपमुख्यमंत्री का भी यही मतलब रहा होगा। उनके पास जरूरी कोई और सूचना हो सकती है।"

सिंगापुर में कौन है

दरअसल जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी इन दिनों सिंगापुर में हैं। जेडीएस कभी कांग्रेस के साथ थी और कुमारस्वामी कांग्रेस के सहयोग से ही सीएम बने थे, लेकिन इन दिनों वो कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। भाजपा के साथ उनकी नजदीकी भी दिख रही है। शायद यही कारण है कि शिवकुमार, सिंगापुर का जिक्र कर रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article