देश

क्या PM मोदी आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे? कांग्रेस ने किया भाजपा से सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर सात साल पुराने राज्य सभा में दिए गए अपने एक भाषण का वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को यह बात स्पष्ट कर देनी चाहिए कि क्या वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे जैसा कि उन्होंने मार्च 2014 में पवित्र शहर तिरूपति में वादा किया था?

Image

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी से किया सवाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बीच बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह दक्षिण भारत के इस राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जब तक नायडू इस मुद्दे को आक्रामक ढंग से नहीं उठाएंगे, तब तक यह उम्मीद कम ही है कि प्रधानमंत्री कुछ कदम उठाएंगे। रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने एक भाषण, सात साल पहले राज्यसभा में 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के वादे को पूरा करने में मोदी सरकार की विफलता के बारे में दिया था। दुर्भाग्य से, यह आज भी सच है। जब तक नायडू इस मुद्दे को आक्रामक ढंग से नहीं उठाते, इस बात की उम्मीद कम ही है कि प्रधानमंत्री कुछ कदम उठाएंगे।

जयराम रमेश ने अपने सवलों से PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बात स्पष्ट कर देनी चाहिए कि क्या वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे जैसा कि उन्होंने मार्च 2014 में पवित्र शहर तिरूपति में वादा किया था? रमेश ने सवाल किया कि क्या वह पोलावरम बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के लिए लंबित धनराशि जारी करेंगे? क्या वह विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण को रोकेंगे जिसका बीड़ा उनकी सरकार ने उठाया है? कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से यह सवाल भी किया कि क्या वह आखिरकार एपी पुनर्गठन अधिनियम में की गई विभिन्न प्रतिबद्धताओं को मंजूरी देंगे - जिसमें कडपा स्टील प्लांट, दुग्गीराजुपट्टनम बंदरगाह, काकीनाडा पेट्रो कॉम्प्लेक्स और राज्य के लिए एक कृषि विश्वविद्यालय शामिल है - जिसको लेकर वह दस साल से अपने पैर पीछे खींच रहे हैं?

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article