देश

Javeria Khanum: क्या जावेरिया खानम हमेशा भारत में रह पाएगी? ये हो सकता है उसका प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 09:41 AM IST

Javeria Khanum : अंजू जो अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी लेकिन अब भारत लौट आई है, दूसरा किरदार सीमा हैदर का है जो अंजू के आने से परेशान है और तीसरा कैरेक्टर है जावेरिया खानम का, जो शादी के लिए पाकिस्तान से भारत आई है।

Javeria Khanum : हिंदुस्तान-पाकिस्तान और तीन लड़कियां, पिछले कुछ दिनों से इन तीन लड़कियों की बड़ी चर्चा है। इस खबर के तीनों कैरेक्टर बड़े दिलचस्प हैं। पहले तीनों किरदारों को देखिए। अंजू जो अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी लेकिन अब भारत लौट आई है, दूसरा किरदार सीमा हैदर का है जो अंजू के आने से परेशान है और तीसरा कैरेक्टर है जावेरिया खानम का, जो शादी के लिए पाकिस्तान से भारत आई है। इन तीनों ही लड़कियों की कहानी में ऐसे ऐसे ट्विस्ट और राज हैं जो हैरान करते हैं। साथ ही कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ये सवाल हैं-

  • अंजू के पाकिस्तान से भारत आने का राज क्या है
  • क्या अंजू के पीछे नसरुल्लाह भी भारत आएगा
  • अंजू अपने हिंदुस्तानी पति के साथ क्या करेगी
  • अंजू के आने से सीमा हैदर क्यों परेशान हो गई है
  • अंजू का सीक्रेट दुबई प्लान क्या है?
  • सीमा और सचिन की जिंदगी में तूफान आने वाला है
  • पाकिस्तान से आई जावेरिया का फ्यूचर प्लान क्या है
  • क्या जावेरिया खानम हमेशा भारत में रह पाएगी

5 दिसंबर को भारत आई जावेरिया

इन तीनों लड़कियों में सबसे ज्यादा लाइमलाइट फिलहाल पाकिस्तानी दुल्हन जावेरिया खानम को मिल रही है। जो अपने समीर नाम के लड़के से शादी करने के लिए आई है। जावेरिया खानम 5 दिसंबर को अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत आई थी। भारत आने पर जावेरिया कितनी खुश हैं वो उनके चेहरे से दिख रहा है। अटारी बॉर्डर पर जावेरिया के वेलकम के लिए उनके मंगेतर समीर और उनका परिवार मौजूद था। ढोल नगाड़ों के साथ जावेरिया का स्वागत किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article