देश

Triple Talaq:अजीबोगरीब मामला, पत्नी ने BJP का किया प्रचार तो पति ने दे डाला 'तीन तलाक'

MP Chhindwara Triple Talaq News: देश में तीन तलाक के मामले खत्म नहीं हो रहे हैं ताजा मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया हैं जहां एक पति ने अपनी पत्नी को महज इस बात पर तलाक दे दिया कि उसने भाजपा ज्वाइन कर ली।

Image

छिंदवाड़ा में पति ने भाजपा का समर्थन करने पर पत्नी को तलाक दे दिया

Bizarre Case of Triple Talaq: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पति ने भाजपा का समर्थन करने पर पत्नी को तलाक दे दिया ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा का प्रचार कर रही मुस्लिम समुदाय की महिला से नाराज पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। अब पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला पहले से चल रहे घरेलू विवाद का है। पीड़ित महिला ने बताया है कि इससे पहले भी उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा है। पत्नी ने इस संबंध में अपने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। आपको बता दें कि शिकायतकर्ता महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी दोनों का एक बच्चा भी है जिसकी उम्र 6 साल है।

पत्नी ने पति की मर्जी के खिलाफ भाजपा ज्वाइन कर ली

कोतवाली थाने ने जानकारी दी है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था बात तब और बिगड़ गई जब पत्नी ने पति की मर्जी के खिलाफ भाजपा ज्वाइन कर ली जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है

पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं छिंदवाड़ा में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है वहीं लोग कह रहे हैं कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद तीन तलाक के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article