Jaipur-Mumbai Superfast Express Firing Update: महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में ASI और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई, इस बारे में रेलवे ने खुलासा किया है।
कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) तथा तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी।
RPF अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया।
अपने ट्रांसफर से भड़का था ट्रांसफर और सभी से नाराज रहता था
हाल ही में आरपीएफ को कॉन्सटेबल चेतन कुमार चौधरी का ट्रांसफर हुआ था। इसी वजह से वो भड़का हुआ था और सभी से नाराज रहता था। दावा ये भी किया जा रहा है कि गुजरात से मुंबई सेंट्रल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी आरपीएफ जवान मानसिक रूप से परेशान है।
आरोपी ने मीरा रोड और दहीसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश की
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। अधिकारी के मुताबिक, चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मीरा रोड और दहीसर के बीच ट्रेन से भागने की कोशिश की, लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार भी बरामद कर लिया।
