क्राइम

मध्य प्रदेश के रीवा में 'पुलिस सब इंस्पेक्टर' ने 'ट्रैफिक इंस्पेक्टर' को चेंबर में घुसकर मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 09:20 PM IST

मध्यप्रदेश के रीवा के सिविल लाइंस थाने में टीआई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है उन्हें गोली मारने वाला एक सब इंस्पेक्टर है,टीआई की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके कंधे में गोली लगी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

MP Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सिविल लाइन थाने में एक सब इंस्पेक्टर ने टीआई को थाने के भीतर उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी, इस घटना में वो बुरी तरह से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद से वहां हड़कंप है, हमलावर सब इंस्पेक्टर को वहीं बंद कर दिया गया है।

बताते हैं कि रीवा जिले के सिविल लाइन पुलिस थाना में गुरुवार को घटना घटित हुई, थाने में स्टाफ मौजूद था जिसने बताया कि पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर टीआई चेंबर में घुसा और सीधे गोली मार दी।

हमलावर सब इंस्पेक्टर को वहीं बंद कर दिया

गोली की आवाज सुनते ही पुलिस स्टाफ ने घायल अवस्था में टीआई शर्मा को अस्पताल पहुंचाया और हमलावर सब इंस्पेक्टर को वहीं बंद कर दिया है।

तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी

सब इंस्पेक्ट बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थ थे, उन्हें हाल ही में पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं इसी क्रम में वो गुरूवार को थाने पहुंचे और जाते ही टीआई शर्मा से पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई ने जो जवाब दिया इसके बाद उन्होंने तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article