देश

कौन हैं माखनलाल सरकार? जिनके पीएम मोदी ने पैर छू लिया आशीर्वाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से है गहरा संबंध

Who is Makhanlal Sarkar: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत NDA के सारे दिग्गज नेता दिखे। इसी बीच मंच पर पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छुकर आर्शीवाद लिया। कौन हैं माखनलाल सरकार, जानिए भाजपा के इस वरिष्ठ नेता के बारे में सबकुछ।

Image

पीएम मोदी ने मंच पर छूए माखनलाल सरकार के पैर

Photo : Times Now Digital

Who is Makhanlal Sarkar: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद खास रहा है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बड़े समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह हैं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का। जिनका पीएम मोदी ने पैर छुकर आर्शीवाद लिया।

उत्तर बंगाल और सिलिगुड़ी क्षेत्र से गहरा नाता

माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar kaun hain) पश्चिम बंगाल, खासकर उत्तर बंगाल और सिलिगुड़ी क्षेत्र में भाजपा के शुरुआती नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने ऐसे समय में पार्टी के लिए काम किया, जब राज्य में भाजपा का जनाधार बहुत कमजोर था। लंबे समय तक उन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उनकी मेहनत और संघर्ष को भाजपा कार्यकर्ता आज भी याद करते हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने मंच पर सुवेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के दौरान माखनलाल का पैर छुए और उन्हें गले लगाया। इस तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन सभी पुराने कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने कठिन समय में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष किया। करीब 98 साल के माखनलाल सरकार आज भी भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

सिलिगुड़ी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक

वे सिलिगुड़ी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने दार्जिलिंग, तराई और उत्तर बंगाल के कई इलाकों में भाजपा की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वे भाजपा सिलिगुड़ी संगठनात्मक जिले के पहले जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के कई बड़े नेता आज भी उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता (Raju Bista) सहित कई नेता उनके अनुभव और राजनीतिक समझ की तारीफ करते हैं।

माखनलाल सरकार जमीन से जुड़े नेता

जुलाई 2025 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdar) भी उनके घर पहुंचे थे और उनसे मुलाकात की थी। इससे साफ है कि पार्टी में आज भी उनका सम्मान पहले जैसा ही बना हुआ है। राजनीति के अलावा माखनलाल सरकार को एक सादगीपूर्ण और जमीन से जुड़े नेता के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने हमेशा संगठन को परिवार की तरह माना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश की।

यही कारण है कि उत्तर बंगाल में भाजपा के पुराने और नए दोनों कार्यकर्ता उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के माहौल के बीच माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा में हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि आज जो सफलता भाजपा को मिली है, उसमें माखनलाल सरकार जैसे पुराने नेताओं की मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article