देश

BJP New IT Cell Chief: कौन हैं दीपक म्हस्के? जिसे BJP ने बनाया नया IT सेल हेड; अमित मालवीय को किया रिप्लेस

Who is BJP New IT Cell Chief: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी दी गई है। केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके म्हस्के का अनुभव कृषि, बागवानी, चुनावी डेटा विश्लेषण और सरकारी संस्थाओं में काम करने का भी है। उनकी टीम में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह-संयोजक होंगे।

Image

अमित मालवीय के बाद दीपक म्हस्के संभालेंगे BJP का डिजिटल मोर्चा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Who is BJP New IT Cell Chief: बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की लीडरशिप में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में कई दिग्गज नेताओं की वापस हुई है, लेकिन आईटी सेल हेड के रूप में अमित मालवीय का पत्ता कट गया है। उनकी जगह दीपक म्हस्के (Deepak Mhaskey) को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि एक मीडिया रणनीतिकार के लिए दीपक म्हस्के का नाम चौंकाने वाला है। दरअसल, उनका बैकग्राउंड मीडिया से नहीं बल्कि एकेडमिक से जुड़ा हुआ है। वह केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे हैं। इसके अलावा, वो कृषि और बागवानी में काम, चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण, एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बोर्ड का पद और छत्तीसगढ़ सरकार में एक वरिष्ठ भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, वो छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन से भी वर्षों से जुड़े रहे हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में एक गैर-सरकारी/स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी काम किया है। वो एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें भी फसलों और जैविक खेती का दशकों का अनुभव है। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कई वर्षों तक एक कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में काम किया। उन्हें डेटा संग्रह, विश्लेषण और शासन संबंधी भूमिकाओं में भी रुचि है।

केमिस्ट्री प्रोफेसर रह चुके हैं दीपक म्हस्के

1968 में जन्मे म्हस्के के पास रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री के अलावा सीमेंट प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में प्रमाणित पाठ्यक्रम भी है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) को दिए गए अपने प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में की, जिसके बाद वे कृषि क्षेत्र में चले गए और बागवानी एवं जैविक खेती में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं।

उन्होंने कुछ समय के लिए सड़क निर्माण में भी काम किया है। बाद में उनके करियर में राजनीतिक और डेटा-उन्मुख आयाम जुड़ गया। उन्हें नवंबर 2021 में इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

राज्य सरकार में भी निभा चुके हैं भूमिका

म्हस्के का राजनीतिक करियर छत्तीसगढ़ में सरकार से जुड़े पदों के साथ भी जुड़ा रहा है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं, जो चिकित्सा आपूर्ति और संबंधित सेवाओं में शामिल राज्य सरकार की एक संस्था है।

दीपक की टीम में कौन-कौन?

दीपक म्हस्के की टीम में महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव बतौर सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई