देश

ममता के खिलाफ बगावत! NDA का दामन थामने को तैयार कौन-कौन सांसद? सामने आई 19 नामों की सूची, टीएमसी ने बताया फर्जी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ये सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने के पक्ष में हैं। सूची में शामिल सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

Image

काकोली घोष दस्तीदार (फाइल फोटो: PTI)

पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के बुरे दिन हैं कि खत्म ही नहीं हो रहे। हालिया विधानसभा चुनावों में जीते हुए 80 विधायकों में से 60 के पार्टी के बगावत करने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी के सांसदों ने भी बागी रुख अपना लिया है। हाल ही में बागी सांसद काकोली घोष के नेतृत्व में 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई थी। हालांकि तब यह सामने नहीं आया था कि पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में किसके-किसके नाम हैं। इस बीच टीएमसी के कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें हैं। इन अटकलों के बीच टीएमसी छोड़ एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताने वाले सांसदों के नामों की एक सूची सामने आई है। हालांकि टीएमसी सूत्रों ने इस लिस्ट को फर्जी करार दिया है।

19 सांसदों की कथित सूची वायरल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की एक कथित सूची सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ये सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने के पक्ष में हैं। सूची में शामिल सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूची में किसके-किसके नाम

सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। इनमें बारासात से काकोली घोष दस्तिदार, कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, बहरामपुर से यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, मथुरापुर से बापी हलदार, जादवपुर से सायोनी घोष और कोलकाता दक्षिण से माला रॉय के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा आरामबाग से मिताली बाग, घाटाल से दीपक अधिकारी (देव), झाड़ग्राम से कालीपदा सोरेन, मेदिनीपुर से जून मालिया, बांकुड़ा से अरूप चक्रवर्ती, बर्धमान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बोलपुर से असित कुमार माल और बीरभूम से शताब्दी रॉय का नाम भी इस सूची में शामिल बताया जा रहा है। हुगली से सांसद रचना बनर्जी का नाम भी कथित सूची में मौजूद है।

क्रम संख्या बागी सांसद संसदीय क्षेत्र
1काकोली घोष दस्तिदारबारासात
2जगदीश चंद्र बसुनियाकूचबिहार
3खलीलुर रहमानजंगीपुर
4यूसुफ पठानबहरामपुर
5अबू ताहिर खानमुर्शिदाबाद
6पार्थ भौमिकबैरकपुर
7बापी हलदारमथुरापुर
8सायोनी घोषजादवपुर
9माला रॉयकोलकाता दक्षिण
10मिताली बागआरामबाग
11दीपक अधिकारी (देव)घाटाल
12कालीपदा सोरेनझाड़ग्राम
13जून मालियामेदिनीपुर
14अरूप चक्रवर्तीबांकुड़ा
15डॉ. शर्मिला सरकारबर्धमान पूर्व
16शत्रुघ्न सिन्हाआसनसोल
17असित कुमार मालबोलपुर
18शताब्दी रॉयबीरभूम
19रचना बनर्जीहुगली

टीएमसी ने किया खारिज

इस बीच, TMC सूत्रों ने इस लिस्ट को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि 19 लोगों के हस्ताक्षर वाली एक लिस्ट वायरल हो रही है।इसे शायद BJP ने लीक किया है।इस दौरान उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और देव अधिकारी को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टी (TMC) के साथ हैं, न कि BJP समर्थित तथाकथित बागी गुट के साथ। देव पहले ही 'दीदी' के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए बयान दे चुके हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इतने बड़े स्तर पर सांसदों का समर्थन NDA को मिलता है तो इससे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article