देश

कहां गया भगवान श्रीराम का हार? चंदा चोरी मामले में आया नया ट्विस्ट; SIT ने टिन्नू यादव से की पूछताछ! रिकॉर्ड से जानकारी गायब

Ayodhya Chanda Chori: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला गर्माता जा रहा है। इस बीच, एसआईटी ने शुक्रवार को पुजारी और टिन्नू यादव से पूछताछ की।

Image

अयोध्या स्थित राम मंदिर (फोटो साभार: @ShriRamTeerth)

Photo : Twitter

Ayodhya Chanda Chori: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच, प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को पुजारी से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि रामलला को एक भक्त ने हार और चरणपादुका भेंट की थी, जो अब गायब है।

SIT ने पुजारी से की पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की शुक्रवार को हुई जांच में कई अहम जानकारियां सामने आईं। रामलला को एक भक्त ने हार और चरणपादुका भेंट की थी, लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों प्रभु श्रीराम को हार चढ़ाया गया था, लेकिन अब हार और चरणपादुका कही रिकॉर्ड में नहीं है। एसआईटी की टीम ने इसको लेकर पड़ताल की तो अहम चीजें सामने आईं।

पुजारी ने एसआईटी को बताया कि पर्व के दिन रामलला को हार पहनाकर शाम को टिन्नू यादव को सौंप दिया गया था। इसके बाद जब एसआईटी ने टिन्नू यादव से पूछताछ की तो पता चला कि चढ़ाने में आने वाले जेवर को गला कर ईंट बनाया जाता है। हालांकि, इस हार और चरणपादुका की ईंट बनी हो, ऐसी जानकारी किसी रिकॉर्ड में नहीं है। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी को जो जानकारी मिल रही है उसकी जांच तेजी से चल रही है, लेकिन कुछ जेवर की जानकारी ही नहीं है तो उसे जांच में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि टिन्नू यादव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर और उनके काफी करीबी माने जाते हैं। टिन्नू यादव असल नाम रामशंकर यादव है।

'SIT से सब कुछ हो जाएगा साफ'

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रामभक्तों को भरोसा दिलाया कि एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। राम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास दोहराते हुए योगी ने कहा कि हम लोगों के पूर्वजों ने पांच सौ वर्षों तक प्रभु राम के स्‍थान को लेने के लिए संघर्ष किया है तो 15 दिन और देख लो, चिंता मत करो।

सनद रहे कि अयोध्‍या में भगवान श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद पहली बार अयोध्‍या के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ के मंडलायुक्‍त के नेतृत्‍व में पिछले दिनों एक तीन सदस्‍यीय एसआईटी का गठन किया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध; ऐसा करने वाला बना पहला राज्य, असली बताकर बेचा तो होगी जेल

महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध; ऐसा करने वाला बना पहला राज्य, असली बताकर बेचा तो होगी जेल

CJP का संभाजीनगर में आज से 2 दिनों का मंथन, आगे की रणनीति पर चर्चा, क्या सियासी पार्टी होगी लॉन्च?

CJP का संभाजीनगर में आज से 2 दिनों का मंथन, आगे की रणनीति पर चर्चा, क्या सियासी पार्टी होगी लॉन्च?

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने होर्मुज खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज, पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश...भारतीय जहाज पर हुए हमला पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने होर्मुज खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज, पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश...भारतीय जहाज पर हुए हमला पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

'बीमा नहीं तो तेल नहीं', बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों पर SC सख्त, सरकार को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

'बीमा नहीं तो तेल नहीं', बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों पर SC सख्त, सरकार को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

Bankipur Result: बांकीपुर ने BJP के 'अहंकार' को दिया जवाब, 422 बूथों पर मिली बढ़त पर बोले प्रशांत किशोर

Bankipur Result: बांकीपुर ने BJP के 'अहंकार' को दिया जवाब, 422 बूथों पर मिली बढ़त पर बोले प्रशांत किशोर