देश

किन 12 राज्यों में होगा SIR, क्या होगी प्रक्रिया? पढ़िए चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

अब देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। SIR के दूसरे चरण में यह अभियान छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में संचालित होगा।

Image

12 राज्यों में होगा SIR का दूसरा चरण

दिल्ली में आज प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है कि देश में जल्द ही SIR यानि कि वोटर लिस्टों का विशेष गहन पुनरीक्षण जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चुनाव कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 20 अक्टूबर 2025 से SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पढ़िए चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें यहां

1. SIR के दूसरे चरण में कितने राज्य (How many states are there in the second phase of SIR)

चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में दूसरे चरण में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा की है। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों को एसआईआर के अंदर कवर किया जाएगा। दूसरे चरण के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ के अलावा अंडमान और निकोबार में एसआईआर प्रस्तावित है। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव संभावित हैं।

2. मतदाता सूची हो जाएगी फ्रीज

इन 12 राज्यों में एसआईआर होने की घोषणा के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यह भी साफ किया कि सोमवार रात इन राज्यों की मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा। एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम छूट न जाए और किसी भी अयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।

3. SIR के दूसरे चरण में कितने मतदाता (How many voters in the second phase of SIR)

एसआईआर के दूसरे चरण में 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा। असम में नागरिकता के लिए अलग प्रावधान है। वहां सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में नागरिकता तय करने का काम पहले से चल रहा है। ऐसे में असम में SIR के लिए अलग से निर्देश जारी होंगे।

sir second phase state list.

SIR के दूसरे चरण में कितने राज्य

4. SIR का दूसरे चरण कब से (When will the second phase of SIR begin)

SIR के दूसरे चरण में गणना प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर को और अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

5. SIR को लेकर चुनाव आयोग की कितनी तैयारी (Election Commission's preparations regarding SIR)

आयोग एसआईआर कराने की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई सीईओ ने अपनी पिछली एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियां अपनी वेबसाइटों पर डाल दी हैं।

6. SIR के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग कब से (When will the training for the second stage of SIR start)

एसआईआर के दूसरे चरण के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। मौजूदा एसआईआर स्वतंत्रता के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है, पिछला एसआईआर 21 वर्ष पहले 2002-04 में हुआ था।

SIR second phase date.

SIR का दूसरा फेज कब से होगा शुरू

7. SIR के दूसरे चरण में तीन बार घर-घर जाएंगे BLO

कई बार, जब बीएलओ किसी घर का दौरा करते हैं, तो मतदाता उपलब्ध नहीं हो सकते हैं या कहीं और गए होंगे, इसलिए उन्हें मिलान/लिंक करने में समय लग सकता है। इसलिए, बीएलओ हर घर में तीन बार जाएंगे।

8. SIR के दूसरे चरण में प्रवासियों के लिए क्या होगीं सुविधाएं (What will be the facilities for migrants in the second phase of SIR)

प्रवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए, वे यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। शहरी मतदाताओं का कार्यालय समय दिन के समय होता है, इसलिए वे भी यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं। बीएलओ यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जब वे गणना प्रपत्र दें, तो मतदाता हस्ताक्षर करके उसे वापस कर दे। इसलिए, यदि मतदाता की मृत्यु हो गई है, वह स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गया है या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत है, तो वह उस पर हस्ताक्षर नहीं कर पाएगा। ऐसे मतदाताओं की पहचान करना बीएलओ की जिम्मेदारी है।

9. क्या SIR के दूसरे चरण में आधार होगा शामिल (Will Aadhaar be included in the second phase of SIR)

चुनाव आयोग ने कहा कि लगभग सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ विचार-विमर्श के बाद, कुल 11 दस्तावेजों की सांकेतिक सूची तैयार की गई है, जिसमें पहचान के लिए आधार 12वां दस्तावेज भी शामिल है। फिर भी, जब सुनवाई होगी और किसी को अपनी नागरिकता साबित करनी होगी, अगर वह कोई अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो ईआरओ उस पर विचार-विमर्श करेगा। लेकिन दस्तावेजों की सांकेतिक सूची मोटे तौर पर वही रहेगी।

10. कहां हुआ था SIR का पहला चरण (Where was the first phase of SIR held)

एसआईआर का फेज वन समाप्त हुआ, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी 7.5 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जीरो अपील आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी। अब फेज 2 की तैयारी चल रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!