देश

कभी कलाम से नाराज हो गया था RSS- किताब में दावा, दोस्तों की सलाह पर APJ ने बदल दिया था कार्यक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 01:43 PM IST

APJ Abdul Kalam: अब्दुल कलाम के निजी सचिव रहे आरके प्रसाद द्वारा लिखी गई पुस्तक में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति कलाम से संघ एक बार काफी नाराज हो गया था। कलाम ने अचानक से दोस्तों के कहने पर अपना कार्यक्रम बदल दिया था, जिसके कारण आरएसएस को बड़ा झटका लगा था।

Image

संघ के कार्यक्रम में शामिल होने से अब्दुल कलाम ने कर दिया था इनकार

Photo : PTI

APJ Abdul Kalam: देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पूरे देश के चहेते हैं। हालांकि एक बार उनसे संघ बहुत नाराज हो गया था। कारण था अब्दुल कलाम ने संघ के कार्यक्रम में जाने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन बाद में दोस्तों के कहने पर उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया था। इस बात का दावा एक किताब में किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने एक बार नागपुर में आरएसएस मुख्यालय की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी क्योंकि दोस्तों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उनके इस कदम से वो "आरएसएस के हमदर्द" के रूप में पहचाने जाएंगे। कलाम के निजी सचिव रहे आरके प्रसाद ने अपनी किताब में ये दावा किया है।

कलाम के संघ के कार्यक्रम में नहीं आने की वजह से संघ नाराज हो गया था, क्योंकि वो उनकी यात्रा के लिए तैयारियां कर चुका था। उनके इस कदम से संघ को बड़ा झटका लगा था। हालांकि बाद में कलाम ने आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया था।

किताब में लिखा गया है- "मई 2014 में, कलाम के कार्यालय को आरएसएस के महासचिव राम माधव से निमंत्रण मिला था। वे चाहते थे कि पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में एक प्रशिक्षण शिविर में युवा आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करें। शिविर 12 जून को समाप्त होना था और वे चाहते थे कि कलाम उससे पहले उनके लिए सुविधाजनक तारीख पर आ जाएं। राम माधव ने बाद में कलाम से मुलाकात की, और यह निर्णय लिया गया कि पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस मुख्यालय में कार्यक्रम में अंतिम दिन भाग लेंगे।"

हालांकि, इसके बाद अपने कुछ दोस्तों से मिले इनपुट और सलाह के परिणामस्वरूप कलाम ने अपना विचार बदल दिया। प्रसाद के अनुसार उन्हें दोस्तों की ओर से चेतावनी दी गई थी कि आरएसएस मुख्यालय की यात्रा पर उन्हें "आरएसएस हमदर्द" के रूप में पहचान दिला सकती है। संगठन द्वारा उनके नाम का संभावित दुरुपयोग किया जाएगा।

किताब के अनुसार, अपने दोस्तों से कड़ी सलाह के बाद कलाम ने संघ के कार्यक्रम में जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। जिसके बाद संघ नाराज हो गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article