देश

जब चांद पर रोवर प्रज्ञान ने विक्रम लैंडर से पूछा- मून वॉक के लिए जा सकते हैं, मिला मजेदार जवाब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 27, 2023, 08:50 AM IST

इसरो ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Image

चांद पर उतरता हुआ प्रज्ञान (फोटो- ISRO)

इसरो (ISRO) की ओर से चंद्रयान (Chandrayaan-3) का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर उतरता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद वो चांद की धरती पर चहलकदमी शुरू कर देता है। इस वीडियो के साथ इसरो ने जो कैप्शन शेयर किया है, वो काफी मजेदार है।

जब मूनवॉक के लिए पूछा

इसरो ने इसे प्रज्ञान और विक्रम के बाद संवाद के रूप में दिखाया है। चांद पर लैंड करने के बाद जब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान के निकलने की बारी आती है तो वो कुछ इस तरह से संवाद करता है-

  1. प्रज्ञान: क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं?
  2. विक्रम: हां, आप जा सकते हैं लेकिन संपर्क में रहें!
  3. प्रज्ञान: याआआआहूउउउउ...!

चांद पर चहलकदमी

इसके बाद चंद्रयान-3 के रोवर 'प्रज्ञान' ने चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की। अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "सभी नियोजित रोवर गतिविधियों को सत्यापित कर लिया गया है। रोवर ने लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर के उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं।"

मिशन के दो उद्देश्य हासिल

बता दें कि इसरो ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। इसने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा- "चंद्रयान-3 मिशन: मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हो गया है। चंद्रमा पर रोवर के घूमने का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article