देश

प्रयागराज राहुल गांधी की मातृभूमि है- महाकुंभ स्नान पर बोले अजय राय, बताया कौन-कौन आएगा संगम

महाकुंभ में शुक्रवार को 40.02 लाख लोगों ने स्नान किया है। वहीं, 13 फरवरी से आज तक 49.14 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। शुक्रवार को भी कई अतिविशिष्ट लोग त्रिवेणी में स्नान के लिए आएंगे। कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के अलावा देश के कई वीवीआईपी ने भी आस्था की डुबकी लगाई है।

Image

कांग्रेस नेता अजय राय

Photo : ANI

कांग्रेस के शीर्ष नेता भी महाकुंभ जाएंगे। एक सवाल के जवाब में यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक सवाल के जवाब में इसका जवाब दिया है। अजय राय ने कहा कि प्रयागराज राहुल गांधी की मातृभूमि है। कांग्रेस के कई नेता पहले से ही प्रयागराज में हैं, कांग्रेस का सेवादल पहले से ही महाकुंभ में काम कर रहा है।

क्या बोले अजय राय

अजय राय ने कहा- "देखिये। मैंने पहले कहा है कि प्रयागराज राहुल जी की मातृभूमि है और वहां से वो परिवार की उत्पत्ति है। आनंद भवन स्वराज भवन, गांधी परिवार के लिए नया नहीं है। वहां से पूरे नेहरू गांधी परिवार की वहीं से शुरुआत है। हमारे सब के लिए नया नहीं है। यह जो भी नए नए लोग, जिनको अभी नया शौक लगा है, उनके लिए नया है, हमारे लिए वह पवित्र स्थान है, हमारे लिए वह देवभूमि है, निश्चित तौर से। जुड़े हैं हमारे लोग, हम भी जाएंगे, पूरा नेतृत्व जाएगा।"

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात

रिपोर्ट्स के अनुसार रायबरेली के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल और वायनाड की सांसद प्रियंका को पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करना था, लेकिन अन्य व्यस्तताओं के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, भाई-बहन रविवार को प्रयागराज जाएंगे और सेक्टर 15 में बनाए गए शिविर में कांग्रेस सेवादल के सदस्यों से मिलेंगे। महाकुंभ में राहुल और प्रियंका के साथ करीब 1,000 कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता जा सकते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article