देश

भारत में रहने वाले बांग्लादेशी छात्रों की क्या है स्थिति, देखिए BHU से ये खास रिपोर्ट

भारत में बांग्लादेश के सैकड़ों छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। जिसमें से कुछ उत्तर प्रदेश के बनारस में स्थित बीएचयू के छात्र हैं।

Image

बीएचयू में पढ़ते हैं बांग्लादेशी छात्र

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में रहने वाले बांग्लादेशी छात्र परेशान
  • परिजनों से नहीं हो पा रहा है संपर्क
  • कई छात्रों की पढ़ाई हो चुकी है पूरी

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात पर पूरी दुनिया की नजर है। इस दौरान देश के अलग अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्र भी अपने देश के हालात को लेकर चिंतित हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बांग्लादेश के लगभग दो सौ छात्र पढ़ते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत ने की छात्रों से बातचीत

टाइम्स नाउ नवभारत की टीम बीएचयू के अंतराष्ट्रीय हॉस्टल पहुंची। इस दौरान टीम ने बांग्लादेशी छात्रों से बात की और उनकी परेशानियों को जानने और समझने की कोशिश की। वीडियो में देखिए छात्रों ने क्या कहा

BHU में पढ़ते हैं बांग्लादेशी छात्र

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ये छात्र अपने परिजनों से संपर्क ना होने से परेशान हैं। जबकि कई ऐसे छात्र हैं, जिनकी पढ़ाई पूरी हो गई है लेकिन उन्होंने फिलहाल विश्वविद्यालय में ही शरण ले रखी है। BHU प्रशासन की ओर से बांग्लादेशी छात्रों को हर सुविधा प्रदान करने की एडवाइजरी जारी की गई है।

बांग्लादेश में क्या हो रहा है

बांग्लादेश ने मंगलवार को सेना में शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, जिसके तहत राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (एनटीएमसी) के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। यह फेरबदल आरक्षण प्रणाली को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के एक दिन बाद किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article