धरती पर सूरज के सबसे निकट का बिंदु इक्वाडोर में स्थित चिंबोराजो ज्वालामुखी (Chimborazo in Ecuador) का शिखर है, क्योंकि पृथ्वी के उभार (equatorial bulge) के कारण यह केंद्र से सबसे दूर होने के साथ-साथ पृथ्वी की सतह पर सूर्य के सबसे करीब भी है।
चिंबोराजो पर्वत समुद्र तल से लगभग 6,263 मीटर (20,549 फीट) ऊंचा है, लेकिन पृथ्वी के केंद्र से इसकी दूरी लगभग 6,384 किलोमीटर है। जब कोई व्यक्ति चिंबोराजो की चोटी पर खड़ा होता है, तो वह धरती के किसी भी और इंसान की तुलना में सूरज के सबसे करीब होता है।
यह जगह देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण और खतरनाक भी है। यहां की हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। सूरज की सीधी किरणें इतनी तेज होती हैं कि बिना चश्मे के आंखें खुली रखना नामुमकिन हो जाता है। यहां आने वाले पर्यटक खास चश्मे और सुरक्षा उपकरणों के साथ ही ट्रेकिंग करते हैं।
हर साल 3 जनवरी के आसपास पृथ्वी, सूर्य के सबसे नजदीक होती है। इसे उपसौर (Perihelion) कहते हैं। यानी जब पृथ्वी अपनी कक्षा में सूर्य के सबसे निकट होती है। हालांकि इस दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है, उत्तरी गोलार्ध में सर्दी होती है, जिसका कारण पृथ्वी का झुकाव ही है।
उपसौर यह घटना आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में होती है। इस समय पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 147 मिलियन किलोमीटर (91.4 मिलियन मील) होती है।
आमतौर पर, पृथ्वी के किसी भी हिस्से की सूर्य से दूरी लगभग 150 मिलियन किलोमीटर (93.2 मिलियन मील) होती है। हालांकि, वर्ष के दौरान इस दूरी में थोड़ा बदलाव होता है क्योंकि पृथ्वी की कक्षा पूरी तरह से गोलाकार नहीं है, बल्कि थोड़ी अंडाकार है।
पृथ्वी अपनी धुरी पर झुकी हुई है और भूमध्य रेखा पर उभरी हुई है। इस वजह से, भूमध्य रेखा से कुछ दूरी पर स्थित चिंबोराजो, सूर्य के सबसे करीब है। चिंबोराजो समुद्र तल से तो ऊंचा है, लेकिन पृथ्वी के केंद्र से इसकी दूरी सबसे ज्यादा है और इसी वजह से यह सूर्य के सबसे करीब है।