देश

'बागेश्वर सरकार' धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्या कहा जो 'मदनी-मौलाना' डर गए ? देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 22, 2023, 10:55 PM IST

मुंबई के आजाद मैदान में जमीयत उलेमा ए हिन्द के अधिवेशन में हसन मदनी ने बोलते हुए कहा कि इस देश के अंदर मुसलमानों को डराकर धर्म परिवर्तन कोशिश की जा रही है।

Image

'बागेश्वर सरकार' धीरेंद्र शास्त्री

Maulana Arshad Madani Statement: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथाओं में अक्सर हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। वे कहते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, अब इसके बाद इस्लामिक संगठन 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अध्यक्ष मौलाना अरशद के भतीजे हसन मदनी ने विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि जो लोग देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं वह सब लोग गद्दार हैं।

मुंबई के आजाद मैदान में जमीयत उलेमा ए हिन्द के अधिवेशन में हसन मदनी ने बोलते हुए कहा कि इस देश के अंदर मुसलमानों को डराकर धर्म परिवर्तन कोशिश की जा रही है। मदनी ने कहा कि जो लोग इस तरह से धर्म बदलवाने की कोशिश में लगे हैं उन्हें समझना चाहिए कि मुसलमान किसी से डरता नहीं है।

Times Now Navbharat पर देखिए क्या है पूरा मामला..

गौर हो कि कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर वह बजरंग दल पर बैन लगाएगी, इसे लेकर काफी विवाद हुआ था वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे बजरंग बली का अपमान बताया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article