देश

Bengal: भाटपारा में RJD नेता तेजस्वी यादव के रोड शो में हंगामा, भारी भीड़ के चलते मची अफरा-तफरी

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के भाटपारा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के रोडशो के दौरान लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Image

तेजस्वी यादव के रोड शो में हंगामा

Photo : ANI

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के भाटपारा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक रोड शो किया। इस दौरान, अचानक भारी भीड़ की वजह से धक्का-मुक्की होने लगी और अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

समाचार एजेंसी एएनआई ने तेजस्वी के रोड शो के दौरान मची अफरा-तफरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किया है। हालांकि, बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता के समर्थन में रोड शो

तेजस्वी यादव ने भाटपारा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार अमित गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान, तेजस्वी यादव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि ममता बनर्जी फिर चुनाव जीतेंगी और मुख्यमंत्री बनेंगी।

राजद नेता ने कहा, ''हम यहां TMC के लिए प्रचार करने आए हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ममता बनर्जी फिर चुनाव जीतेंगी और मुख्यमंत्री बनेंगी। ममता बनर्जी ने बिहारियों के लिए बंगाल में काफी काम किया है... बंगाल में भाजपा का कुछ चलने वाला नहीं है..."

PM मोदी पर बरसे अभिषेक बनर्जी

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के गंगा घाटों, सड़कों और 'स्ट्रीट फूड' का प्रदर्शन करके वह अनजाने में पश्चिम बंगाल पर्यटन के ''सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर'' बन गए हैं।

हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर और दोमजुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''अगर बंगाल का इस तरह प्रचार-प्रसार न किया गया होता कि गंगा कितनी सुंदर है, झाड़ग्राम की सड़कें कितनी विकसित हैं, तो देश के लोग इस बारे में जान ही नहीं पाते। ममता बनर्जी की 'मां-माटी-मानुष' सरकार के पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर नरेन्द्र मोदी हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article