देश

Maniktala By Election: पश्चिम बंगाल के 'मानिकतला विधानसभा' उपचुनाव में कल्याण चौबे और सुप्ती में दिलचस्प मुकाबला

west bengal maniktala assembly by election: पश्चिम बंगाल की मानिकतला विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव में वोटिंग है, इस सीट पर मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है।

Image

'मानिकतला विधानसभा' उपचुनाव में कल्याण चौबे और सुप्ती में दिलचस्प मुकाबला

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की मानिकतला विधानसभा सीट पर उपचुनाव
  • BJP ने कल्याण चौबे को मैदान में उतारा है
  • TMC ने साधन पांडे की पत्नी सुप्ती पांडे को उम्मीदवार बनाया है

west bengal maniktala assembly by election: देश भर के अलग-अलग राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह चार सीटें शामिल हैं, जिसमें से मानिकतला सीट पर उपचुनाव (maniktala assembly by election) काफी खास माना जा रहा है।

गौर हो कि साल 2022 को टीएमसी नेता साधन पांडे के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी पर इस सीट पर अभी तक उपचुनाव नहीं हुए थे इसकी वजह भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे द्धारा 2021 के विधानसभा चुनाव में मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए याचिका दायर करना था।

पर बाद में कल्याण चौबे ने ये याचिका वापस ले ली थी, भाजपा ने कल्याण चौबे को मैदान में उतारा है वहीं टीएमसी ने साधन पांडे की पत्नी सुप्ती पांडे को उम्मीदवार बनाया है।

मानिकतला में माना जा रहा है दिलचस्प मुकाबला

मानिकतला में दिलचस्प त्रिकोणीय उपचुनाव होने वाला है मानिकतला से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे साधन पांडे के निधन के बाद वहां उपचुनाव कराए जा रहा है, टीएमसी दिवंगत विधायक साधन पांडे की लोकप्रियता के सहारे यह सीट जीतना चाहती है इसलिए इस सीट पर उपचुनाव में उनकी विधवा सुप्ती पांडे को मैदान में उतारा है वहीं भाजपा ने कल्याण चौबे को फिर से उम्मीदवार बनाया है जो 2021 में साधन पांडे से चुनाव में हार गए थे।

...जिससे सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया

मानिकतला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नंबर 24 कोलकाता उत्तर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा है। 2009 के भारतीय आम चुनाव से पहले यह कलकत्ता उत्तर पूर्व (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा था। 20 फरवरी 2022 को मौजूदा विधायक साधन पांडे की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हो गई। हालांकि, पांडे की मृत्यु के 6 महीने बाद भी (भारतीय कानून के अनुसार) सीट पर उपचुनाव नहीं हो सके क्योंकि भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे ने मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर की और मतों की पुनर्गणना की मांग की। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 उस सीट पर तब तक कोई चुनाव कराने से मना करता है जब तक कि उस सीट से संबंधित किसी भी चुनाव याचिका का न्यायालय में समाधान नहीं हो जाता। 29 अप्रैल 2024 को, चौबे ने न्यायालय से अपनी चुनाव याचिका वापस ले ली, जिससे सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article