Bagda Assembly Seat by Election News: 10 जुलाई को पश्चिम बंगाल की बगदाह विधानसभा सीट (west bengal bagda seat) के लिए उपचुनाव हो रहा है, बता दें कि साल 2021 में उत्तर 24 परगना की इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी पर जीते उम्मीदवार बिस्वजीत दास ने टीएमसी पार्टी ज्वाइन कर ली थी, बता दें कि वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, बगदाह सीट भाजपा के टिकट से चुनाव जीते विस्वजीत दास के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है।
बाद में बिस्वजीत दास को टीएमसी ने लोकसभा चुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें बनगांव निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के शांतनु ठाकुर के हाथों मात मिली, इस बार TMC ने मधुपर्णा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं BJP ने बिनय कुमार बिस्वास को टिकट दिया है।
यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व
बगदाह भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
बगदाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (SC) नंबर 14 बनगांव (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, यह पहले बारासात (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का हिस्सा था।
उपचुनाव में 100 फीसदी वेब कास्टिंग
मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी वहीं चार विधाननसभा क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की 144 टीमें तैनात रहेंगी, आयोग सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार है कि उपचुनाव में 100 फीसदी वेब कास्टिंग की जा रही है।
बागदा में 20 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल उतारे जायेंगे
इस उपचुनाव के लिए चार जनरल ऑब्जर्वर और चार पुलिस ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे, गौर हो कि बंगाल में विधानसभा उप चुनाव में राज्य की चार विधानसभा सीटों में से दो उत्तर 24 परगना की बागदा और नदिया जिले की राणाघाट दक्षिण में सुरक्षित तरीके से चुनाव कराये जाने के लिए चुनाव आयोग विशेष रूप से नजर रख रहा है, आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगंज में 16 कंपनी, राणाघाट में 19, बागदा में 20 और मानिकतला में 15 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल उतारे जायेंगे।
