देश

बंगाल में खिल रहा कमल! काउंटिंग के बीच BJP का 'स्पेशल लड्डू' तैयार; रैपर पर लिखा है खास स्लोगन

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। शानदार प्रदर्शन के बाद सिलीगुड़ी समेत कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, जबकि दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल है। बीजेपी ने इस जीत को खास बनाने के लिए विशेष लड्डू तैयार करवाए हैं, जिनके रेपर पर कमल का फूल और “हर हर मोदी, घर घर मोदी” व “सबका साथ, सबका विकास” जैसे स्लोगन छपे हैं।

Image

Bengal Election Result: बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न का माहौल। टाइम्स नाउ डिजिटल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझान के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद सिलीगुड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं, दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

इसके अलाव, बंगाल बीजेपी ने एक खास तरीके का लड्डू तैयार किया है। इस लड्डू के रेपर पर कमल के फूल के साथ हर हर मोदी.. घर घर मोदी और सबका साथ सबका विकास का स्लोगन लिखवाया गया। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम बीजेपी मुख्यालय जाएंगे।

motichur ke laddu

बीजेपी ने खास तरह के लड्डू को तैयार किया है। टाइम्स नाउ डिजिटल

सही साबित हो रहे एग्जिट पोल

पीएम मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उसे इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। शुरुआती रुझानों को देखते हुए बंगाल में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं। 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान लगाया गया था।

बंगाल में BJP बनाएगी अगली सरकार: शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अगली सरकार बनाएगी। अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच कहा, 'भाजपा (पश्चिम बंगाल में) सरकार बनाएगी।’ अधिकारी ने दोहराया कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता ने कहा, 'मैं नौवें या दसवें चरण के बाद आगे बढ़ूंगा और इस सीट पर जीत हासिल करुंगा।’ उन्होंने दावा किया कि हिंदू वोट भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए हैं। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। ये सभी सीटें एकल-सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्रों से सीधे चुने गए सदस्यों के लिए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!