देश

'हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं...' होली पर मस्जिदों को ढकने पर भड़के ओवैसी सरकार की मंशा पर उठया सवाल

Assadudin Owaisi: ओवैसी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान चले गए, वे कायर थे। हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं। एक मुख्यमंत्री ने कहा कि जुम्मा की नमाज घर पर भी अदा की जा सकती है... वह कौन होते हैं हमें यह बताने वाले कि हम क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

Image

ओवैसी ने होली के दौरान मुसलमानों से घर के अंदर रहने के आह्वान पर सवाल उठाया

Photo : ANI

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को होली के दौरान मुसलमानों से घर के अंदर रहने या खुद को ढकने के आह्वान की आलोचना की। समुदाय की ताकत पर जोर देते हुए ओवैसी ने कहा कि हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं। कुछ लोग कहते हैं कि अगर आप इतने डरे हुए हैं, तो आपको नमाज नहीं पढ़नी चाहिए और घर के अंदर रहना चाहिए। वे कहते हैं कि जैसे हमने अपनी मस्जिदों को ढका है, वैसे ही हमें खुद को भी ढकना चाहिए, या फिर घर के अंदर रहना चाहिए।

जो लोग पाकिस्तान चले गए, वे कायर थे- ओवैसी

ओवैसी की टिप्पणी कुछ अधिकारियों के बयानों के जवाब में थी, जिसमें मुसलमानों को सलाह दी गई थी कि अगर वे होली के दौरान रंग नहीं लगाना चाहते हैं तो उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश के संभल में, सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने 6 मार्च को सुझाव दिया था कि जो लोग रंगों से असहज हैं, उन्हें अंदर रहना चाहिए, इस टिप्पणी का बाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया। होली समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन के आदेश पर उत्तर प्रदेश की कई मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया था।

ओवैसी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान चले गए, वे कायर थे। हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं। एक मुख्यमंत्री ने कहा कि जुम्मा की नमाज घर पर भी अदा की जा सकती है... वह कौन होते हैं हमें यह बताने वाले कि हम क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? इस साल होली 14 मार्च को रमज़ान के दूसरे जुम्मा नमाज (शुक्रवार की नमाज़) के साथ मनाई गई। सुरक्षा बलों ने कई राज्यों में शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च किया और चेकपॉइंट स्थापित किए।

संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच होली और नमाज़ मनाई गई

यूपी के संभल में, कड़ी सुरक्षा के बीच होली का उत्सव और नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। संभल की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने समुदायों के बीच सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण उत्सवों ने सद्भाव का एक मजबूत संदेश दिया। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने भी संभल में लोगों के सहयोग के बारे में बात की, जो पिछले साल नवंबर में हिंसा से प्रभावित था। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी खुश हैं और वे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेल रहे हैं। हमें सभी से सहयोग मिल रहा है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। सर्किल ऑफिसर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने पैदल गश्त और ड्रोन निगरानी के जरिए स्थिति पर नज़र रखी। उन्होंने शुक्रवार को एएनआई को बताया कि हम पैदल गश्त और ड्रोन निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों ने भी संभल में फ्लैग मार्च किया, जबकि प्रशासन ने जिले में स्थिति पर उचित निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। इससे पहले, संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने जुम्मा और होली समारोह से पहले सभी समुदायों के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article