Rajnath Singh: उत्तर प्रदेश के आगरा में 16वीं सदी के महान शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण (Maharana Pratap Statue Unveiling) करने पहुंचे देश के रक्षा मंत्री (Rajnath Singh Pakistan Warning) राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हमेशा देश के नागरिकों के स्वाभिमान और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है। सरकार किसी जाति, पंथ या धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि न्याय और इंसानियत के सिद्धांतों पर चलती है।
आतंकवाद पर सेना को खुली छूट-रक्षामंंत्री
रक्षा मंत्री (Rajnath Singh on Terrorism) ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में अक्सर आतंकी घटनाएं होती थीं, लेकिन तब सख्त कार्रवाई की कमी थी। उन्होंने हालिया आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की जान ली, तो सरकार ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल: स्पीकर ओम बिरला के आवास पर पहुंचे बागी TMC सांसद, अलग गुट बनाने की कवायद तेज
राजनाथ सिंह ने बताया, "मैंने तीनों सेना प्रमुखों की बैठक बुलाई थी। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या वे ऑपरेशन के लिए तैयार हैं, तो सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों ने हाथ उठाकर कहा कि सर, हम अभी पाकिस्तान (India-Pakistan relations) के खिलाफ ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने साफ किया कि भारत अपने सैनिकों को खुली छूट दे चुका है और जरूरत पड़ने पर आतंक के खात्मे के लिए सीमा पार करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी
अपने भाषण के दौरान रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए एक बेहद बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तानी हरकतों को भारत अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय चर्चा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया, तो हमने अब सिंधु नदी जल समझौते (Indus Water Treaty) को निलंबित कर दिया है। हमारे देश का पानी वहां नहीं जाएगा। हम पाकिस्तान को दाने-दाने और पानी के एक-एक कतरे के लिए तरसा देंगे।" राजनाथ सिंह के इस कड़े बयान से साफ है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक और सैन्य, दोनों मोर्चों पर आर-पार की लड़ाई के मूड में है।
