देश

'हमारे पास पेट्रोल-डीजल पर्याप्त और 'गैस-तेल की भी कोई कमी नहीं; ना हों पैनिक...' लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मिनिस्टर

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप पुरी ने लोकसभा में पेट्रोल, डीजल, LPG की किल्लत को लेकर लोकसभा में बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि भारत 40 देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है और CNG की 100% सप्लाई हो रही है इसलिए पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है।

Image

लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मिनिस्टर

सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल, केरोसिन या LPG की कोई कमी नहीं है, और भरोसा दिलाया कि फ्यूल की उपलब्धता स्थिर है और सप्लाई चेन ठीक से काम कर रही हैं। संसद में बोलते हुए, केंद्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के पास फ्यूल का काफी स्टॉक है, और उपलब्धता को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि पिछले 5 दिनों में एलपीजी प्रोडक्शन (LPG Production) 28 प्रतिशत तक बढ़ गया है और सीएनजी की 100% सप्लाई हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत लंबे समय तक संकट का सामना कर सकता है साथ ही कहा कि इतिहास में पहली बार होमुर्ज बंद हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी देश ने स्कूल बंद कर दिए लेकिन भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है और देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। नैचुरल गैस के लिए प्राथमिकता तय। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल का जहाज भारत पहुंच गया है और भारत 40 देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है। कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है।

'भारत में पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं'

हरदीप पुरी ने साफ किया कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत में पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है।

'पैनिक होने की वजह से मांग बढ़ी है'

गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं। गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है दरअसल पैनिक होने की वजह से मांग बढ़ी है।

'देश लंबे समय तक इस संकट से निपटने को लेकर तैयार'

पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि हमने गैस की कालाबाजारी को रोकने के निर्देश जारी किए है। उन्होंंने कहा कि देश में एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है और देश इस संकट से निपटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और घबराहट में की जाने वाली बुकिंग को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की न्यूनतम बुकिंग अवधि लागू की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका