देश

VIDEO: 'हमें कोई समस्या नहीं...', राजा-सोनम रघुवंशी मामले में मेघालय के मंत्री ने कह दी बड़ी बात

Indore Couple Missing Case: नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में मेघालय के एक मंत्री का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेघालय पुलिस में आपका भरोसा नहीं है तो आप केंद्रीय एजेंसियों या फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जांच करा सकते हैं। बता दें कि हनीमून मनाने आया कपल सोहरा से 23 मई को लापता हो गया था।

Image

मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक

Photo : ANI

Indore Couple Missing Case: इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय आए नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस बीच, मेघालय के एक मंत्री का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेघालय पुलिस में आपका भरोसा नहीं है तो आप केंद्रीय एजेंसियों या फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जांच करा सकते हैं।

मेघालय के मंत्री ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा कि अगर आपको राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है तो आप केंद्रीय एजेंसियों या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी संपर्क कर सकते हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं और अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे...।

गाइड का चौंकाने वाला दावा

इससे पहले मेघालय के एक पर्यटक गाइड ने शनिवार को दावा किया था कि राजा-सोनम रघुवंशी जिस दिन सोहरा इलाके से लापता हुए उस दिन उनके साथ तीन पुरुष भी थे। बता दें कि हनीमून मनाने आया कपल सोहरा से 23 मई को लापता हो गया और राजा रघुवंशी का शव दो जून को एक गड्ढे में मिला था, जबकि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को अब तक कोई पता नहीं चला है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें