देश

वक्फ कानून पर दिए गए बयान पर घिरे तेजस्वी यादव, अब जीतन राम मांझी ने लगा दी क्लास

Waqf Law: राजद नेता तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने जमकर निशाना साधा। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता इसलिए वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक खास धर्म को निशाना बनाता है। मैं बताना चाहता हूं कि ये कानून किसी धर्म और व्यक्ति के विरुद्ध नहीं हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Waqf Law: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी के ‘महागठबंधन की सरकार बनने पर वक्फ कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे’ वाले बयान पर कहा कि ये कानून किसी धर्म के विरुद्ध नहीं हैं। वक्फ कानून पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता इसलिए वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक खास धर्म को निशाना बनाता है। मैं बताना चाहता हूं कि ये कानून किसी धर्म और व्यक्ति के विरुद्ध नहीं हैं। यह पूरी तरह से मैनेजमेंट का मामला है। आज तक कुछ लोगों ने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है, जिससे गरीबों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के पिता को 15 साल का समय जनता ने दिया था, लेकिन उन्होंने बिहार में जंगलराज बनाकर रख दिया। वे भी अपने पिता के बेटे हैं, उन्हें कोई अनुभव नहीं है।

बिहार में डबल इंजन सरकार के रहते किसी की जरूरत नहीं: मांझी

चिराग पासवान के सीट बंटवारे से पहले एनडीए पर दबाव बनाने के बारे में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आपने 2020 में भी यही देखा। चिराग पासवान ने 2020 में जो किया, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। अगर इस बार भी वे यही दोहराते हैं, तो नतीजा भी वैसा ही होगा, क्योंकि अभी बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। चाहे वह सड़क हो, बिजली हो, कानून-व्यवस्था हो या समन्वय, हर क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। अगर कोई अपनी आकांक्षा के लिए जाना चाहता है, तो इस पर कोई रोक नहीं है। मैं इतना ही कहूंगा कि बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार के रहते अभी किसी और की वहां जरूरत नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article