देश

'जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा...' प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी का युवाओं और छात्रों के साथ सीधा संवाद

प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बहुप्रतीक्षित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की तारीख और स्थल पर मुहर लग गई है बता दें कि राहुल यहां 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

यूपी के प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बहुप्रतीक्षित 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की तारीख और स्थल पर मुहर लग गई है बता दें कि राहुल यहां 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे। यह आयोजन युवाओं के बीच सीधी पैठ बनाने और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर पुरजोर तरीके से उठाने के लिए यहां के केपी कॉलेज के मैदान पर होगा।

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से व्यावसायिक बनाने और युवाओं से उनका भविष्य छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।

8 अगस्त को संगम नगरी प्रयागराज में राहुल गांधी युवाओं और छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे। जिसका मुख्य बिंदु देश में शिक्षा की बढ़ती कीमतें, युवाओं के सामने रोजगार का संकट और सरकारी शिक्षण संस्थानों की बिगड़ती स्थिति है। कांग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को सीधे केंद्र और राज्य सरकार के सामने उठाने की तैयारी में है।

बता दें कि राहुल गांधी के इस अभियान को लेकर प्रयागराज के युवाओं और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। सीधे इस मुहिम से यूथ को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड और मिस्ड कॉल की सहयता से एक विशेष रजिस्ट्रेशन कैंपेन चलाया गया।

छात्रों और युवाओं का भारी हुजूम उमड़ने की उम्मीद

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम को लेकर दावा किया है कि आगामी 8 तारीख को प्रयागराज में देश का अब तक का सबसे बड़ा छात्र सम्मेलन और कूच कार्यक्रम होने जा रहा है। अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई में यह छात्रों का तीसरा बड़ा कूच कार्यक्रम है। इसमें छात्रों और युवाओं का भारी हुजूम उमड़ने की उम्मीद है।

अब सभी की निगाहें प्रयागराज पर टिकी हैं

राहुल गांधी ने युवाओं के बीच सीधे संवाद की इस श्रृंखला की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। कोटा और देहरादून में इस अभियान की अपार सफलता के बाद, अब सभी की निगाहें प्रयागराज पर टिकी हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article