West Bengal: पार्टी बदलने की होड़ से "बंगाल का रण" हुआ 'खासा दिलचस्प' [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 03:19 PM IST

पश्चिम बंगाल के लिए वोटिंग के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है, बंगाल का रण कई मायनों में दिलचस्प होने जा रहा है, जहां ममत सत्ता बचाने में लगी हैं वहीं बीजेपी दीदी को सत्ता से बेदखल करने में जुटी है।

बंगाल में चुनाव की आहट भर से बड़े बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नेताओं का अपनी पार्टी से नाराजगी जाहिर करना और मौका देखते ही दल बदलना नई बात नहीं लेकिन बंगाल में दिग्गजों के इस्तीफों से टीएमसी को ज़रूर तगड़ा झटका लगा है। एक तरफ बीजेपी का कुनबा बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी की परेशानी!

चुनाव से ठीक पहले दल बदलने की इस कवायद का क्या असर होगा यह तो नतीजे बताएंगे लेकिन पार्टी बदलने की इस होड़ ने बंगाल के रण को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है यहां सबसे अधिक आठ चरणों में चुनाव संपन्न होगा और नतीजे 2 मई को आएंगे।बंगाल में सभी 294 सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव संपन्न होंगे।

End of Article