Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिन्दी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त से लॉन्च हो रहा है। टेलीविजन दुनिया के कई जाने-माने चेहरे चैनल पर दिखाई देंगे। इन्हीं में से एक हैं सुशांत सिन्हा। उन्होंने 'टाइम्स नाउ नवभारत' की लॉन्चिंग और अपनी भूमिका के बारे में बताया है। सुशांत शाम 5 बजे 'राष्ट्रवाद' शो को होस्ट करेंगे और रात 9 बजे 'न्यूज की पाठशाला' में दिखाई देंगे।
अपने कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि 'राष्ट्रवाद' में देश की बात होगी, क्योंकि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। वहीं 'न्यूज की पाठशाला' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका नाम ही नहीं बल्कि कॉन्सेप्ट भी यूनीक है। यहां सबकी क्लास लगेगी, वो कैसे लगेगी इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
End of Article
