'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत', देखिये बदलती तस्‍वीर 1 अगस्त, सुबह 10 बजे से Times Now Navbharat पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2021, 12:31 PM IST

टाइम्‍स नेटवर्क का हिंदी न्‍यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। सुबह 10 बजे से यह दर्शकों के बीच होगा।  'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' के जज्बे के साथ यह बदलते और उभरते भारत की आवाज बनेगा।

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त को लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। एचडी लाइव में प्रसारित हो वाले इस चैनल का नेतृत्व देश की जानी-मानी एवं तेज-तर्रार पत्रकार नाविका कुमार (एडिटर-इन-चीफ) कर रही हैं। 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' की सोच एवं जज्बे के साथ टाइम्‍स नाउ नवभारत बदलते और उभरते भारत की आवाज बनेगा।

टाइम्‍स नाउ नवभारत का मकसद केवल महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि समाधान मिले। यह खबरों की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगा। 'टाइम्स नाउ नवभारत' का मकसद केवल सुर्खियां बनाना नहीं, बल्कि समाचारों को कवर करना और उसकी तह तक पहुंचकर दर्शकों को हर तरह की जानकारी प्रदान करना है।

End of Article