'नई खबरों के साथ आंखें खोलो इंडिया', मिल‍िये Times Now Navbharat के एंकर्स से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2021, 10:08 AM IST

Times Now Navbharat हिन्‍दी समाचार चैनल लॉन्‍च हो गया है। मिलिये टाइम्‍स नाउ नवभारत के एंकर्स से, जो रोजाना आप तक पहुंचाएंगे वो खबरें, जो होंगी आपसे जुड़ी।

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिन्‍दी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' ऑन-एयर हो चुका है। अब यह चैनल दर्शकों के बीच है। चैनल की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने वादा किया है कि हिन्दी चैनलों की भीड़ में टाइम्‍स नाउ नवभारत अलग होगा। वह रात 8 बजे 'सवाल पब्लिक का' शो लेकर आएंगी, जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। वहीं, 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' की सोच व जज्‍बे के साथ टाइम्‍स नाउ नवभारत के अन्‍य एंकर्स आप तक दिनभर वो खबरें पहुंचाएंगे, जो सीधे आपसे जुड़ी होंगी। मिलिये टाइम्‍स नाउ नवभारत के एंकर्स से, जो दिनभर की बड़ी खबरों पर रखेंगे नजर, लेकर आएंगे वे खबरें जिनमें हो आपका फायदा।

End of Article