पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए TIMES NOW नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को सम्मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 07:15 PM IST

पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए TIMES NOW नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को MyHomeIndia की तरफ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति ने प्रदान किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए TIMES NOW नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को सम्मानित किया गया है। 17 साल से समाज सेवा का काम कर रही संस्था MyHomeIndia की तरफ से विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। सुशांत सिन्हा न्यूज की पाठशाला और राष्ट्रवाद शो के जरिये अलग-अलग मुद्दों पर देश को जागरूक करने का और तमाम मुद्दों को गहराई से समझाने का काम करते हैं। 

End of Article