तजिंदर पाल बग्गा की मां की दहाड़, केजरीवाल जी दिल्ली में केस दर्ज कराते दूध का दूध पानी का पानी हो जाता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 02:55 PM IST

तजिंदर पाल सिंह की गिरफ्तारी पर उनकी मां कमलजीत कौर ने दहाड़ लगाते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कौन सा तरीका है अगर आप को इतनी परेशानी थी तो दिल्ली में केस दर्ज कराते। दोनों पक्ष के वकील जिरह करते और सब कुछ साफ हो जाता।

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा इस समय पंजाब पुलिस के कब्जे में हैं। लेकिन हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक रखा है। पंजाब पुलिस का कहना है कि उन्होंने विधिसम्मत तरीके से कार्यवाही की है। लेकिन बग्गा के परिवार का कहना कुछ और ही है। बग्गा के पिता का कहना है कि पंजाब पुलिस के लोग जब उनके बेटे को गिरफ्तार किए तो उन्हें मुक्का मारा गया। गिरफ्तारी के समय बग्गा की मां घर पर नहीं थीं। वो अपने भाई के घर मुजफ्फरपुर गई हैं। वहां से फोन पर बातचीत में कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली में किस बात का डर है।

अगर उनके बेटे से इतनी परेशानी थी तो वो दिल्ली पुलिस से शिकायत करते। मामला यहां दर्ज होकर अदालत में जाता। दोनों तरफ के वकील जिरह करते और दूध का दूध पानी का पानी हो जाता। लेकिन परेशान करने की नीयत से उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को कपड़े तक नहीं पहनने दिया। उसे घसीट कर ले जाया गया। अगर आप आते तो प्रापर यूनिफॉर्म में आते कागज पत्र के साथ आते। दिल्ली पुलिस को जानकारी देकर आते। लेकिन ऐसा नहीं किया। अब इसे किडनैपिंग के अलावा और क्या कहा जाएगा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!