हाजीपुर : साधु के भेष में बसहा बैल के साथ घूम रहे थे 6 मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने पकड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 11:19 AM IST

Hajipur : बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने इनसे पूछा कि सावन महीने में ये लोग हिंदू के वेष में नंदी महाराज को लेकर वैशाली जिले में क्यों आए हैं? ये बताने में आना-कानी करने लगे। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या हैं।

Hajipur : हाजीपुर में साधु के भेष में घूमने वाले 6 मुस्लिम युवक पकड़े गए हैं। आरोप है कि ये सभी युवक भेष बदलकर नंदी बैल के साथ घूम रहे थे। पकड़े जाने पर इन सभी युवकों की पिटाई की गई है। इन मुस्लिम युवकों पर नंदी बैल को ले जाने का आरोप है। इन मुस्लिम युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया। ये मुस्लिम युवक एक मंदिर के सामने भीख मांग रहे थे जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। नंदी बैल के साथ घूमकर भिक्षा मांगने वाले युवकों के नाम सय्यद अली, सुबराती, करीम अहमद, हसन और हलीम अहमद है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आपत्ति इस बात पर थी कि ये मुस्लिम होकर भगवा वस्त्र पहनकर भीख क्यों मांग रहे हैं। इन युवकों के आतंकी होने की आशंका भी जताई जा रही है। 

पेट पालने के लिए ऐसा किया-मुस्लिम युवक
बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने इनसे पूछा कि सावन महीने में ये लोग हिंदू के वेष में नंदी महाराज को लेकर वैशाली जिले में क्यों आए हैं? ये बताने में आना-कानी करने लगे। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या हैं। ये जानबूझकर हमारी आस्था को कलंकित कर रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कहा कि ये आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए हाजीपुर में आए हैं। वहीं पकड़े गए युवाओं का कहना है कि वे अपना पेट पालने के लिए ऐसा करने के लिए मजबूर हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

'राहुल गांधी बहुत डरे हुए थे...', कांग्रेस नेता के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सपा सांसद शिवपाल पटेल का चौंकाने वाला दावा

'राहुल गांधी बहुत डरे हुए थे...', कांग्रेस नेता के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर सपा सांसद शिवपाल पटेल का चौंकाने वाला दावा