'किसान महापंचायत के बहाने हो रही राजनीति', 'टाइम्स नाउ नवभारत' से बोले केंद्रीय मंत्री बालियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2021, 11:24 AM IST

Kisan Mahapanchayat : मुजफ्फरगनर संसदीय सीट से भाजपा सांसद बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों से यूपी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। इनके कहने से हम यूपी चुनाव नहीं हारेंगे।

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को 'टाइम्स नाउ नवभारत' के खास बातचीत में कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसान महापंचायत के बहाने राजनीति हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक रैली हो गई है। विपक्षी दल किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। चार पांच महीने बाद जब यूपी सहित अन्य राज्यों में चुनाव हो जाएंगे तो राजनीतिक दल भी इनसे किनारा कर लेंगे। सरकार चाहती है कि किसान नेता सामने आएं और उससे बातचीत करें।  

'कृषि कानूनों से यूपी सरकार का कोई लेना-देना नहीं'
मुजफ्फरगनर संसदीय सीट से भाजपा सांसद बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों से यूपी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। इनके कहने से हम यूपी चुनाव नहीं हारेंगे। बंगाल में भी इन्होंने आह्वान किया था लेकिन वहां हार की वजहें कुछ दूसरी रहीं। यूपी, उत्तराखंड में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। बता दें कि हरियाणा के करनाल की अनाज मंडी में आज किसान नेता महापंचायत कर रहे हैं। 
 

End of Article