Rashtravad : पीएम मोदी के खिलाफ खतरनाक 'जिहाद' वाला प्लान! अब ISIS के निशाने पर भारत?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 06:28 PM IST

Rashtravad : पीएफआई के देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने और आतंकी संगठन IS खुरासान के मैग्जीन में लिखे लेख में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों का एजेंडा एक है। मोदी विरोध और भारत में मुसलमान युवाओं को भड़काना- भारत में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाना।

Rashtravad : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ देश से लेकर विदेश तक इंटरनेशनल साजिश चल रही है। देश में मोदी विरोध को लेकर नफरती प्लान तैयार किया जा रहा है। मोदी फोबिया से ग्रसित संगठन और विरोधी हिंदुस्तान को इस्लामिक स्टेट बनाने का प्लान बना रहे हैं तो देश के दुश्मन भारत के मुसलमानों को भड़काकर मोदी के खिलाफ खतरनाक जिहादी साजिश रच रहे हैं। अब आतंकी संगठन आईएस खुरासान ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ साजिश रची है। अफगानिस्तान बेस्ड इस आतंकी संगठन ने अपनी मैग्जीन के जरिए मोदी और भारत विरोधी एजेंडा चलाने की साजिश की है।

आतंकी संगठन IS खुरासान ने अपने मैग्जीन वॉयस ऑफ खुरासान के कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर छापी है। खून से लथपथ पीएम मोदी की तस्वीर के साथ मैगजीन के कवर पर 'भारत दर्द और आशा के बीच' लिखा है। इस मैग्जीन के जरिए मुस्लिम समुदाय को बलिदान के लिए भड़काया गया है। मैग्जीन में बीजेपी नेताओं पर हमले के लिए उकसाया गया है। हिंदू समुदाय, पूजा पद्धति के खिलाफ मैग्जीन में लिखा गया है। गाय पूजा, मूर्ति पूजा के खिलाफ बातें लिखी है। भारत के मुस्लिम युवाओं को बरगलाने के लिए आर्टिकल लिखा है। इस लेख में लेख में गुजरात और दिल्ली हिंसा का जिक्र कर दूसरे समुदाय को मुस्लिम विरोधी बताया गया है।

कल इसी राष्ट्रवाद में हमने आपको दिखाया था कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के दौरान साजिश रची गई। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे में गड़बड़ी का प्लान तैयार किया गया। ट्रेनिंग तक दी गई- इस बात का खुलासा पटना पुलिस की एफआईआर में था- इतना ही नहीं पटना से भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश रची जा रही थी।

पुलिस ने पुख्ता दस्तावेज के साथ दावा किया है कि पटना में पीएफआई ने भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की पूरी साजिश रची है। पीएफआई ने 2047 तक भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का प्लान तैयार किया है। 8 पन्नों में पीएफआई की पूरी साजिश का ब्यौरा है। पुलिस ने खुलासा किया  है पीएफआई को इस साजिश के लिए विदेशों से फंडिग हो रही है। पाकिस्तान बंग्लादेश समेत कई देशों से फंडिग हो रही है। क्या पीएफआई की इस साजिश में आतंकी संगठन आईएस खुरासन शामिल है।

पीएफआई के देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने और आतंकी संगठन IS खुरासान के मैग्जीन में लिखे लेख में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों का एजेंडा एक है। मोदी विरोध और भारत में मुसलमान युवाओं को भड़काना- भारत में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाना। सच्चाई ये भी है कि देश में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है -इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश ...प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा ....देश में भड़काऊ बयानबाजी ...सर तन से जुदा जैसे बयान या फिर हिंदुस्तान को हिलाकर रख देंगे वाली बयानबाजी हो- क्या इन सबका मकसद एक ही है- मोदी के खिलाफ जहर उगलना और भारत में नफरत पैदा करना।

ऐसे में आज के सवाल हैं 

IS का मोदी के खिलाफ खतरनाक 'जिहाद' वाला प्लान ?
ISIS के निशाने पर भारत और मुसलमान?
PFI के विजन 2047 के पन्ने ISIS ने तो तैयार नहीं किए?
PFI ने मुसलमानों को भड़काया...IS ने उकसाया ?


End of Article